न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई पर अरबों रुपये खर्च किए जाने की कड़ी आलोचना की है।
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। यहां के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई पर अरबों रुपये खर्च किए जाने की कड़ी आलोचना की है। न्यूयॉर्क के मेयर का तर्क था कि- यह खर्च ऐसे समय में किया जा रहा है जब खर्च वहन करने के मामले में 'ऐतिहासिक संकट' है।
सत्ता परिवर्तन वाले युद्धों को बताया विनाशकारी
उन्होंने एक भेंटवार्ता में चेतावनी दी कि सत्ता परिवर्तन के लिए लड़ी जाने वाले ऐसे युद्धों का अंजाम हमेशा विनाशकारी होता है। ममदानी ने इस बात पर जोर दिया कि इस युद्ध को हर स्तर पर रोका जाना चाहिए क्योंकि इससे केवल बर्बादी आती है। उनका मानना है कि जनता के पैसों का इस्तेमाल युद्ध की बजाए आम लोगों की सुविधाओं के लिए होना चाहिए।
23 अरब डॉलर के बेहतर उपयोग और शांति की अपील
मेयर जोहरान ममदानी ने अल जजीरा के हवाले से बताया कि अमेरिका इस संघर्ष पर अब तक 23 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। उन्होंने कहा कि अगर यह पैसा शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होता, तो देश की स्थिति बेहतर होती। ममदानी ने सुझाव दिया कि इतनी बड़ी राशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षकों की सैलरी और छात्रों का कर्ज माफ करने में किया जा सकता था। उन्होंने 28 फरवरी को हुई बमबारी को एक गैर- कानूनी आक्रामकता बताया और कहा कि अमेरिकी जनता शांति चाहती है, न कि कोई और युद्ध।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-protests-fcra-amendment-bill-2026-in-parliament/153557
संसद में FCRA संशोधन विधेयक पर हंगामा, विपक्षी सांसदों का मकर द्वार पर प्रदर्शन