प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप के दावे पर ईरान का जवाब

अराघची ने ट्रंप की खामेनेई से मुलाकात की संभावनाओं को किया खारिज

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के साथ मुलाकात की बात कही थी।

अराघची ने ट्रंप की खामेनेई से मुलाकात की संभावनाओं को किया खारिज

No plans to meet Trump, says Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi |

तेहरान (ईरान)। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान से एक बड़ी खबर आ रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के साथ मुलाकात की बात कही थी। ईरानी विदेश मंत्री ने इस तरह की किसी भी बैठक की संभावना को पूरी तरह खत्म करार दिया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अराघची ने साफ कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत की बातें हकीकत से कोसों दूर हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक मीडिया इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों को लेकर कहा, "मैंने एक रिपोर्ट देखी है जिसमें दावा किया गया है कि ट्रंप बैठक करना चाहते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि हमें व्यावहारिक होना चाहिए। हमें जमीनी हकीकत को समझना होगा और असली दुनिया में जीना होगा।" ईरानी विदेश मंत्री के इस तीखे बयान से साफ है कि तेहरान फिलहाल वाशिंगटन के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत के मूड में नहीं है।

आखिर ट्रंप ने क्या दावा किया था?

दरअसल, यह पूरा विवाद डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने दावा किया था कि तेहरान परमाणु हथियार न बनाने की बात पर राजी हो गया है। ट्रंप ने यह संकेत भी दिया था कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो वे भविष्य में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से मुलाकात कर सकते हैं। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या खामेनेई मौजूदा संघर्ष को रोकने के लिए वाशिंगटन के साथ राजनयिक बातचीत में शामिल हैं, तो ट्रंप का कहना था, "वे बिल्कुल शामिल हैं। मुझे लगता है कि लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं।" ट्रंप ने यह भी जोड़ा था कि उन्हें अब तक खामेनेई से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है, लेकिन वे उनसे मिलना चाहते हैं और हालात ठीक रहे तो दोनों की मुलाकात जरूर होगी। (ANI)

यह भी पढ़ें: न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने में "जूडिशियम 2.0" अहम पहल : सीएम धामी

Related to this topic: