प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नोबेल विजेता मचाडो ने की भारत की तारीफ

नोबेल विजेता मचाडो ने की भारत की तारीफ, कहा - 'भारत की जिम्मेदारी बड़ी, क्योंकि...'

Nobel laureate Machado : मचाडो ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहती हूं और उन्हें स्वतंत्र वेनेजुएला में जल्दी आमंत्रित करना चाहती हूं. उन्होंने भारत के लोकतंत्र की तारीफ की और कहा कि..

नोबेल विजेता मचाडो ने की भारत की तारीफ कहा -  भारत की जिम्मेदारी बड़ी क्योंकि

नोबेल विजेता मचाडो ने की भारत की तारीफ, कहा - 'भारत की जिम्मेदारी बड़ी, क्योंकि...' |

Nobel laureate Machado : मचाडो ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहती हूं और उन्हें स्वतंत्र वेनेजुएला में जल्दी आमंत्रित करना चाहती हूं. उन्होंने भारत के लोकतंत्र की तारीफ की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखना बहुत जरूरी है. इस बीच मचाडो ने महात्मा गांधी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, शांति रखना कमजोरी नहीं है, गांधी ने पूरी दुनिया को यह दिखाया.

मारिया कोरिना मचाडो 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं. वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली को लेकर उन्होंने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया. मचाडो ने कहा कि भारत वेनेजुएला का महत्वपूर्ण साथी बन सकता है और दोनों देश लोकतंत्र के बहाली के बाद कई क्षेत्रों में साथ काम कर सकते हैं.

'मादुरो को प्रस्ताव दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़ें'

उन्होंने वेनेजुएला के 2024 राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष भारी बहुमत से जीता था, लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव रद्द कर दिया. उन्होंने मादुरो को प्रस्ताव दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़ें, लेकिन मादुरो ने मना कर दिया.

मचाडो ने कहा कि यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र बहाली में उनके मुख्य सहयोगियों में से हैं. मचाडो ने भारत से कहा कि वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाल हो जाता है तो भारत की कंपनियां ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और दूरसंचार में निवेश कर सकती हैं.

लोकतंत्र को कभी हल्के में नहीं लिया जा सकता

मचाडो ने यह भी कहा कि भारत की लोकतांत्रिक ताकत और अनुभव वेनेजुएला के लोकतंत्र के पुनर्निर्माण में मार्गदर्शन कर सकता है. 

मचाडो ने इंटरव्यू में कहा कि लोकतंत्र को कभी हल्के में नहीं लिया जा सकता और लोकतांत्रिक देश होने की वजह से भारत की जिम्मेदारी बड़ी है, क्योंकि पूरी दुनिया ऐसे उदाहरण से सीखती है.

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/world/i-have-no-such-plans-trump-statement-on-canadian-pm-carney/95349


 

Related to this topic: