प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विवरण का विश्लेषण कर रहा दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया ने पीत सागर में अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा

यह प्रक्षेपण परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया द्वारा कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने के एक महीने बाद हुआ है।

उत्तर कोरिया ने पीत सागर में अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा

सियोल (द.कोरिया)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अपने पश्चिमी तट से दूर पीत सागर की ओर एक 'अज्ञात प्रक्षेपास्त्र' दागा। दक्षिण कोरिया समाचार एजेंसी 'योनहाप' ने देश की सेना के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अपने बयान में कहा-'उत्तर कोरिया ने पश्चिमी सागर में एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा है। उसके विस्तृत विवरण का विश्लेषण किया जा रहा है।  

शी जिन पिंग जाने वाले हैं उत्तर कोरिया

यह प्रक्षेपण परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया द्वारा कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने के एक महीने बाद हुआ है। उस प्रक्षेपण का उद्देश्य 'क्लस्टर बम के वारहेड की विशेषताओं और शक्ति का सत्यापन करना था।' उस समय वहां के सरकारी मीडिया ने यह बात कही थी। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने पिछले सप्ताह अज्ञात सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग संभवतः इस सप्ताह उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। बीजिंग और प्योंगयांग दोनों ने अभी तक इस यात्रा की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ेंः ट्रेन पर हमले का मामलाः आईओसी ने पाकिस्तानी के साथ एकजुटता दिखाई

Related to this topic: