प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ओपेक+ का बड़ा फैसला

ओपेक+ देश जून से बढ़ाएंगे तेल उत्पादन, 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन की होगी बढ़ोतरी

ओपेक+ के सात देशों ने जून महीने के लिए तेल उत्पादन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ओपेक+ के ये देश अपनी तेल उत्पादन की सीमा में 1,88,000 बैरल प्रतिदिन की बढ़ोतरी करेंगे।

ओपेक+ देश जून से बढ़ाएंगे तेल उत्पादन 188 लाख बैरल प्रतिदिन की होगी बढ़ोतरी

OPEC+ to Increase Oil Production from June 2026 |

वियना (ऑस्ट्रिया)। ओपेक+ के सात देशों ने जून महीने के लिए तेल उत्पादन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ओपेक+ के ये देश अपनी तेल उत्पादन की सीमा में 1,88,000 बैरल प्रतिदिन की बढ़ोतरी करेंगे। ओपेक ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

संयुक्त अरब अमीरात के हटने के बाद लिया फैसला

ओपेक ने यह निर्णय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के इस समूह से बाहन निकलने के बाद लिया है। ओपेक+ के सदस्य देश सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान ने आज रविवार को एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। यहां सभी देशों ने वैश्विक बाजार की स्थिति और भविष्य के अनुमानों की एक समीक्षा के दौरान तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया। तेल उत्पादन में यह बढ़ोतरी जून 2026 से लागू होगी।

तेल उत्पादन बढ़ाने के साथ सतर्क रुख बनाए रखने पर जोर

तेल बाजार की स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इन देशों ने सतर्क और लचीला रुख अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उत्पादन को बढ़ाया, रोका या घटाया जा सकता है। इसमें नवंबर 2023 में किए गए समायोजन भी शामिल हैं। सातों ओपेक+ देशों ने 'डिक्लेरेशन ऑफ कोऑपरेशन' के पूर्ण पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उत्पादन स्तर की निगरानी जॉइंट मिनिस्ट्रियल मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा की जाएगी।

हर महीने बैठक कर उत्पादन स्तर की होगी निगरानी

ये सातों देश बाजार की स्थिति, अनुपालन और भरपाई की समीक्षा के लिए हर महीने बैठक करेंगे। इनकी अगली बैठक इसी साल 7 जून को होगी। 1 मई को संयुक्त अरब अमीरात के इस गुट से हटने के बाद इस संगठन की यह पहली बैठक है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी देशों से होने वाली तेल आपूर्ति बाधित है, क्योंकि वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग, 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' प्रभावी रूप से बंद है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-opens-insurance-sector-to-100-fdi/182230

बीमा क्षेत्र में सौ फीसदी विदेशी निवेश को लेकर अधिसूचना जारी

Related to this topic: