प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती

इस्लामाबाद में फिसले इशाक डार, रेड कार्पेट पर गिरने से कंधे में फ्रैक्चर

अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता कराने को बेताब पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई है।

इस्लामाबाद में फिसले इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरने से कंधे में फ्रैक्चर

Pakistan FM Ishaq Dar Falls on Red Carpet, Suffers Shoulder Injury |

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता कराने को बेताब पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर 29 मार्च रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार रेड कॉर्पेट पर ही गिर पड़े। इस दौरान उनके कंधे और पैरों में चोटें आई हैं।

मिस्र के मंत्री से हाथ मिलाते समय गिरे डार

यह घटना राजधानी इस्लामाबाद स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में हुई। यहां विदेश मंत्री इशाक डार राजकीय स्वागत समारोह में रेड कार्पेट पर चलते हुए मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलअती के साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे थे तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। वे नीचे गिर पड़े। विदेश मंत्री ने तुरंत खुद को संभाला और उठकर खड़े हो गए लेकिन बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि उनके कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटे अली डार ने दी पिता की चोट की जानकारी

विदेश मंत्री इशाक डार के बेटे अली डार ने अपडेट देते हुए बताया कि उनके पिता का कंधा टूट गया है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता गहरी चोट के बावजूद दवा लेकर सभी बैठकों में शामिल हुए। बता दें कि रविवार को आयोजित इस बैठक में पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री मौजूद थे।

पुतिन के सामने ईयरफोन से हुई फजीहत

गौरतलब है कि केवल उप प्रधानमंत्री-विदेश मंत्री इशाक डार ही नहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीब भी कई बार अपनी और देश की बेइज्जती करवा चुके हैं। साल 2025 में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने तब शर्मिंदा होना पड़ा जब वे उनसे बातचीत के लिए दिए गए ईयरफोन नहीं लगा पाए। उन्हें ईयरफोन से जूझता देख खुद राष्ट्रपति पुतिन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद लोगों ने शरीफ काफी का मजाक उड़ाया और कई मीम्स बनाए गए।

पेरिस यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल अधिकारी से छीना छाता

इससे पहले साल 2023 में भी शहबाज शरीब का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसको लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे थे। प्रधानमंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के दौरान उन्होंने एक महिला प्रोटोकॉल अधिकारी से कुछ कहते हुए उनके हाथ से छाता छीनकर आगे बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/vaibhav-suryavanshi-talks-childhood-heroes-and-ipl-2026-goals/153051

वैभव सूर्यवंशी ने बताया बचपन के हीरो और IPL 2026 के लक्ष्य

Related to this topic: