भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान झटका खाने के बाद पाकिस्तान अमेरिका में अपनी छवि सुधारने और रणनीतिक हित बचाने के लिए बड़े पैमाने पर लॉबिंग कर रहा है।
वाशिंगटन (अमेरिका)। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान झटका खाने के बाद पाकिस्तान अमेरिका में अपनी छवि सुधारने और रणनीतिक हित बचाने के लिए बड़े पैमाने पर लॉबिंग कर रहा है। अमेरिकी विदेशी एजेंट रजिस्ट्रेशन कानून (फेरा) के अनुरूप पाकिस्तान ने एक मई को लाखों डॉलर के एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य अमेरिका के नीति निर्माता सर्किल प्रभाव बढ़ाना है।
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस और मीडिया को साधने की रणनीति
प्राप्त विवरण के अनुसार, पाकिस्तान के अमेरिका स्थित दूतावास और वॉशिंगटन डीसी ने अमेरिकी लॉबिंग फर्म (इरविन ग्रेव्स स्ट्रैटेजी ग्रुप एलएलसी) के बीच एक मई को 12 लाख डॉलर का एक करार हुआ है, जिसके तहत ये अमेरिकी लॉबिंग फर्म पाकिस्तान के के फायदे के लिए ह्वाइट हाउस, अमेरिकी कांग्रेस, अमेरिकी मीडिया और अमेरिकी थिंक टैंक में सक्रिय लॉबिंग करेगी।
अमेरिकी सांसदों और मंत्रालयों तक पहुंच बनाने का जिम्मा
अमेरिकी लॉबिंग फर्म अमेरिकी कांग्रेस के उन सांसदों और स्टाफ को पाकिस्तान के पक्ष में करेगी जो विदेश नीति, रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार और फंडिंग से जुड़ी कमेटियों में शामिल हैं। साथ ही फर्म को ये भी जिम्मेदारी दी गई है कि वह अमेरिकी सांसदों, ह्वाइट हाउस, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और व्यापार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पाकिस्तान के पक्ष में मीटिंग, ब्रीफिंग और रणनीतिक चर्चाएं आयोजित करे।
पूर्व रिपब्लिकन सांसद की फर्म के साथ हुआ करार
इरविन ग्रेव्स स्ट्रेटेजी ग्रुप के सीईओ पूर्व अमेरिकी सांसद टॉम ग्रेव्स हैं, जिनका ताल्लुक अमेरिका की सत्ता पर काबिज रिपब्लिकन पार्टी से है। साथ ही 2010 से 2020 तक टॉम ग्रेव्स अमेरिकी कांग्रेस के सांसद रहे हैं। समझौते पर लॉबी ग्रुप इरविन ग्रेव्स स्ट्रेटेजी ग्रुप के सीईओ टॉम ग्रेव्स और पाकिस्तान के अमेरिका में राजदूत रिजवान शेख सईद के हस्ताक्षर हैं। समझौते में तय हुआ है कि इरविन ग्रेव्स स्ट्रेटेजी ग्रुप नाम की अमेरिकी लॉबिंग कंपनी पाकिस्तान के लिए केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि ह्वाइट हाउस और अमेरिकी प्रशासन के भीतर भी पाकिस्तान की पहुंच बढ़ाने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें: कपूरथला में पैसे के विवाद में चचेरे भाई ने की युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार