प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बदलते हालात में पाकिस्तान-ईरान संपर्क तेज

ईरान-पाकिस्तान बातचीत के बीच ट्रंप के बदले सुर, कूटनीति तेज

बदलते क्षेत्रीय समीकरणों के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कथित तौर पर अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की है।

ईरान-पाकिस्तान बातचीत के बीच ट्रंप के बदले सुर कूटनीति तेज

Pakistan-Iran Call Amid Trump’s Shift on Iran Talks |

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। बदलते क्षेत्रीय समीकरणों के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कथित तौर पर अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत का मुख्य मुद्दा मध्य पूर्व में मौजूदा हालात की समीक्षा और कूटनीतिक पहल रही।

ट्रंप ने सकारात्मक बातचीत के दिए संकेत

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को कहा कि उनके प्रतिनिधि बहुत ही सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि भले ही दोनों पक्षों का प्रस्ताव एक दूसरे के विपरित हैं, दोनों देशो के बीच कूटनीतिक प्रयास जारी है।

तेहरान से जारी है सक्रिय संवाद

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उनके प्रतिनिधि तेहरान के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ये बातचीत सभी के लिए कुछ बहुत ही सकारात्मक परिणाम ला सकती है। उन्होंने कहा, "मुझे पूरी जानकारी है कि मेरे प्रतिनिधि ईरान के साथ बहुत ही सकारात्मक चर्चाएं कर रहे हैं। इन चर्चाओं से सभी के लिए कुछ बहुत ही सकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं।"

एक दिन पहले दिया था अलग बयान

ट्रंप का यह नया रुख उनके एक दिन पहले दिए गए बयानों के बिल्कुल उलट है। तब उन्होंने ईरान के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने पहले कहा था कि वे "कल्पना भी नहीं कर सकते कि तेहरान का नया प्रस्ताव स्वीकार्य होगा, क्योंकि उन्होंने मानवता के खिलाफ जो कुछ किया है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है।"
(ANI)

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/vikramshila-setu-slab-collapses-into-ganga-traffic-halted/182391

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटकर गंगा में गिरा, आवाजाही पूरी तरह ठप

Related to this topic: