प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तान में बदहाल शिक्षा व्यवस्था का सच

पाकिस्तान: खैबर में सुरक्षा और शिक्षकों की भारी कमी से 7 सरकारी गर्ल्स स्कूल बंद, शिक्षा व्यवस्था बेपटरी

पाकिस्तान के खैबर जिले के बारा सब-डिवीजन में शिक्षकों की भारी कमी और सुरक्षा कारणों से सात सरकारी गर्ल्स स्कूल बंद हो गए हैं, जिससे हजारों छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है।

पाकिस्तान खैबर में सुरक्षा और शिक्षकों की भारी कमी से 7 सरकारी गर्ल्स स्कूल बंद शिक्षा व्यवस्था बेपटरी

Representative Image (File Photo) |

खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के खैबर जिले के बारा सब-डिवीजन से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिक्षकों की भारी कमी और गंभीर सुरक्षा संकट के चलते सात सरकारी गर्ल्स प्राइमरी स्कूलों को पूरी तरह बंद करना पड़ा है।

खाली पदों का अंबार

रिपोर्ट के अनुसार, इस सब-डिवीजन में शिक्षकों के 101 पद और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 34 पद खाली पड़े हैं। बारा के सब-डिविजनल एजुकेशन ऑफिस के आंकड़ों से पता चलता है कि 310 स्वीकृत पदों में से केवल 209 पर ही शिक्षक तैनात हैं। इनमें प्राइमरी स्कूल टीचर के 64 और हेड टीचर के 37 पद खाली हैं।

बंद स्कूलों की सूची और प्रभाव

चार स्कूल शिक्षकों की कमी के कारण बंद हुए हैं, जबकि तीन अन्य सुरक्षा समस्याओं के चलते बंद हैं। प्रभावित स्कूलों में अकाखेल, बरगंबर खेल, तरखुक्स और खुगा जान के सरकारी गर्ल्स प्राइमरी स्कूल के साथ-साथ तिराह घाटी के तीन स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों के बंद होने से स्थानीय लड़कियों की पढ़ाई रुक गई है।

शिक्षकों की गंभीर किल्लत

सब-डिविजनल एजुकेशन ऑफिसर शकीला हुसैन ने बताया कि छात्रों की बढ़ती संख्या ने संकट को और बढ़ा दिया है। कई स्कूलों में 500 तक छात्राएं हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए केवल एक या दो स्थायी शिक्षिकाएं ही मौजूद हैं। विभाग अस्थायी नियुक्तियों और प्रशासनिक कमियों से भी जूझ रहा है।
(इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: टिक टॉक यूजर के मेहंदी समारोह में भगदड़, 2 की मौत और 18 घायल; 6 गिरफ्तार

Related to this topic: