प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाक

शहबाज शरीफ बोले - शर्म आती है अब कर्ज मांगते समय

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेशी कर्ज पर देश की बढ़ती निर्भरता पर निराशा व्यक्त की है।

शहबाज शरीफ बोले - शर्म आती है  अब कर्ज मांगते समय

शहबाज शरीफ बोले - शर्म आती है अब कर्ज मांगते समय 

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेशी कर्ज पर देश की बढ़ती निर्भरता पर निराशा व्यक्त की है। शहबाज ने यहां निर्यातकों और कारोबारी दिग्गजों को संबोधित करते हुए माना कि देश की आर्थिक बदहाल के कारण उन्हें बार‑बार विदेशी दौरों पर जाकर कर्ज मांगने की मजबूरी बन जाती है।
 न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शरीफ ने कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और मैं दुनियाभर में पैसे मांगने जाते हैं तो हमें शर्म आती है। कर्ज लेना हमारे आत्मसम्मान पर बहुत बड़ा बोझ है। कई बार हमें समझौता करना पड़ता है। कई बार हम उनकी शर्तों को ‘ना’ भी नहीं कह पाते।
शहबाज ने यह भी कहा कि कर्ज का बोझ देश की इज्जत पर भारी पड़ रहा है और अब वैकल्पिक आर्थिक रास्ते तलाशने की जरूरत है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद और पुराने कर्ज को रोलओवर (आगे बढ़ाने) की कोशिश कर रहा है।
पीएम शहबाज के बयान से जाहिर है कि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और अंतरराष्ट्रीय मदद पर बहुत ज्यादा निर्भर हो चुका है। शहबाज ने चीन को “हर मौसम का दोस्त” बताया और कहा कि सऊदी अरब, यूएई और कतर ने भी अच्छे-बुरे हर वक्त में पाकिस्तान का साथ दिया है।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इन्हीं देशों के सहारे टिकी हुई है। यही देश विदेशी मुद्रा भंडार को संभालने और भुगतान संतुलन संकट से बचाने में मदद कर रहे हैं।

पाक में गरीबी 45 प्रतिशत हुई

प्रधानमंत्री ने देश में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी पर भी चिंता जताई। उन्होंने माना कि रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन पर पर्याप्त काम नहीं हुआ।
पाकिस्तान में गरीबी बढ़कर आबादी के करीब 45 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसकी वजह महंगाई, बाढ़ और आर्थिक अस्थिरता है। बेरोजगारी दर करीब 7.1% हो चुकी है और 80 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हैं।

इसे भी पढ़ेंः

अमेरिकी रक्षामंत्री ने चेताया सेना कार्रवाई को तैयार

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-defense-secretary-warns-military-ready-for-action/131254

Related to this topic: