प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

कहा- पाक हमेशा वार्ता को तैयार

जयशंकर व सादिक की भेंट को बढ़चढ़ कर बता रहा पाक

इस्लामाबाद। बांग्लादेश में बुधवार को विदेशमंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली के स्पीकर अयाज सादिक के शिष्टाचार के नाते हाथ मिलाने को बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत कर रहा है।

जयशंकर व सादिक की भेंट को बढ़चढ़ कर बता रहा पाक

जयशंकर व सादिक की भेंट को बढ़चढ़ कर बता रहा पाक

कहा- पाक हमेशा वार्ता को तैयार

भारत ने कहा- शिष्टाचार के नाते हुई मुलाकात

इस्लामाबाद। बांग्लादेश में बुधवार को विदेशमंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली के स्पीकर अयाज सादिक के शिष्टाचार के नाते हाथ मिलाने को बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत कर रहा है। 
 पाकिस्तान इस हद तक हताश है कि उसने इस मामले को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि पाक बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी। 
इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच बांग्लादेश की राजधानी ढाका में संक्षिप्त मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार से इतर एक संक्षिप्त मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पाक नेशनल असेंबली सचिवालय ने एक बयान में कहा कि जब सादिक जिया के निधन से संबंधित शोक पुस्तिका में संदेश लिखने संसद भवन पहुंचे तो विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों की मौजदूगी में जयशंकर ने उनसे मुलाकात की और हाथ मिलाया।
बयान में कहा गया है, “पाकिस्तान-भारत के बीच मई 2025 के बाद भारत की पहल पर हुई यह पहली महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय मुलाकात है।” बयान में यह भी कहा गया है कि “पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की जांच के लिए लगातार संवाद और संयमित व सहयोगात्मक कदम उठाने पर जोर दिया है। इसमें शांति वार्ता और संयुक्त जांच के प्रस्ताव भी शामिल हैं।”
हालांकि भारत ने साफ तौर पर कहा है कि यह मीटिंग सिर्फ शिष्टाचार के नाते थी और इसमें सभी रणनीतिक नियमों का पालन किया गया। भारतीय अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि वे शोक के इस पल में चीजों को शालीन रखना चाहते थे। अधिकारियों ने इस बात पर निराशा भी जताई कि पाकिस्तान विदेश में शांति की बात करता है लेकिन घर पर अलग तरह से काम करता है।

इसे भी पढ़ेंः

बांग्लादेश को अंधेरे युग में जाने से बचाएं: हसीना

http://केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के असंतुष्ट भाजपा नेताओं को किया संतुष्ट

 

Related to this topic: