प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मार्केट और दुकानें बंद कराईं

पेशावर विवि के गायब छात्रों को छुड़ाने के लिए प्रदर्शन जारी

पेशावर। दो फेलो छात्रों को गायब किए जाने विरोध मे पेशावर विश्वविद्यालय के विभिन्न संगठनों के छात्रों का प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

प्रमुख अंग्रेजी अखबार 'डान' की रिपोर्ट के अनुसार वजीरिस्तान स्टूडेंट्स सोसाइटी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी छात्रों ने विभिन्न विभागों में घूमकर छात्रों को कक्षा छोड़ने को मजबूर किया।  इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर मे मौजूद मदीना मार्केट, काफी शाप और ग्रीन चिली रेस्टोरेंट को बंद कराया। 
ये छात्र अंतराष्ट्रीय संबंध विभाग के तीसरे सेमेस्टर के छात्र खुबैब वजीर और राजनीति विज्ञान विभाग के पांचवें समेस्टर के छात्र अदनान  को जल्द सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
इन छात्रों का दावा है कि जब दोनों खैबर पख्तुनख्वा विधान सभा परिसर में 12 नवंबर को प्रंतीय सरकार द्वारा आयोजित ग्रैड जीरगा में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया।

इसे भी पढ़ेंः

ताइवान को शस्त्र देने की योजना पर चीन खफा

https://www.primenewsnetwork.in/world/china-angry-us-weapenised-taiwan/101619

Related to this topic: