प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली और मॉस्को के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी!

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाल सकते हैं प्रभाव

पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 के अंत में यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति को सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाल सकते हैं प्रभाव

File Photo |

नई दिल्ली: पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री की बातों पर ध्यान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 के अंत में यूक्रेन में सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से राष्ट्रपति पुतिन को रोकने में प्रधानमंत्री मोदी की अहम भूमिका रही। 

प्रधानमंत्री मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए डाल सकते हैं प्रभाव

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत सम्मानित और प्रसिद्ध विश्व राजनेता हैं। भारत के रूसी संघ के साथ लंबे समय से संबंध हैं। इससे पहले सोवियत संघ के साथ गुटनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में संबंध थे। राष्ट्रपति पुतिन वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी की बातों पर ध्यान देते हैं। पोलिश नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, मैंने 2022 के अंत में यूक्रेन में पुतिन को सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से रोकने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका का जिक्र किया था। यह सच है कि प्रधानमंत्री मोदी उन कुछ गिने-चुने लोगों में से हैं जो वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन पर दबाव और प्रभाव डाल सकते हैं. यह स्पष्ट रूप से कुछ ऐसा है जो भारत इस संघर्ष को रोकने के लिए कर सकता है।

पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत की रुख सही: बार्टोशेव्स्की

पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत के रुख के बारे में बार्टोशेव्स्की ने कहा कि भारत का रुख सही है। उन्होंने कहा, क्योंकि आप एक बड़ा देश हैं, एक महत्वपूर्ण देश हैं और आपको तेल सहित वस्तुओं की निर्बाध पहुंच का लाभ मिलता है, आप खाड़ी देशों से मिलने वाले तेल और गैस पर बहुत अधिक निर्भर हैं। पोलैंड अभी भी ईरान के साथ संपर्क बनाए हुए है। हमने उन्हें बताया कि हमारा पसंदीदा समाधान कूटनीतिक है। इसलिए हम वही करते हैं जो प्रधानमंत्री मोदी करते हैं। हम तर्क से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन संयमित तरीके से। 

द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए हानिकारक हैं ऐसे कदम

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। पिछले महीने पुतिन ने भारत को एक महान देश बताते हुए उसकी प्रशंसा की और नई दिल्ली की स्वतंत्र विदेश नीति का बचाव किया। उन्होंने रूस के साथ सहयोग को लेकर भारत पर दबाव बनाने के अमेरिकी प्रयासों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे कदम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए हानिकारक हैं। 

नरेंद्र मोदी पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक

सेंट पीटर्सबर्ग आर्थिक मंच पर मीडिया को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, हमें खुशी है कि भारत सभी देशों के साथ अपने संबंध विकसित कर रहा है। यह एक महान देश है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और समृद्ध अर्थव्यवस्था की प्रशंसा करते हुए पुतिन ने कहा, यह स्वाभाविक ही है कि भारत अपने हितों के अनुसार, उन देशों के साथ अपनी अर्थव्यवस्था का विकास करे जिन्हें वह आवश्यक समझता है। उन्होंने आगे कहा, अमेरिका रूस के साथ सहयोग के मामले में भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक है। यह दबाव चाहे कहीं से भी आए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

नई दिल्ली और मॉस्को के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक वृद्धि पर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो उच्चतम आर्थिक विकास दर दर्शाती है। यह कोई अचानक हुई उपलब्धि नहीं है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि नई दिल्ली और मॉस्को के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी है। 

(एएनआई)

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी के खिलाफ कंटेंट बनाने वाले क्रिएयर के खिलाफ नागपुर साइबर पुलिस ने लिया एक्शन
 

Related to this topic: