प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

रावलपिंडी में अंतिम पोलियो उन्मुलन अभियान से...

रावलपिंडी में अंतिम पोलियो विरोधी अभियान से पहले पर्यावरणीय नमूनों में पोलियो वायरस का पता चला

साल के अंतिम पोलियो-रोधी टीकाकरण अभियान से पहले, रावलपिंडी जिले में एकत्र किए गए दो पर्यावरणीय नमूनों में पोलियो वायरस पाया गया है।

रावलपिंडी में अंतिम पोलियो विरोधी अभियान से पहले पर्यावरणीय नमूनों में पोलियो वायरस का पता चला

Poliovirus detected in two environmental samples in Rawalpindi |

रावलपिंडी। साल के अंतिम पोलियो-रोधी टीकाकरण अभियान से पहले, रावलपिंडी जिले में एकत्र किए गए दो पर्यावरणीय नमूनों में पोलियो वायरस पाया गया है। आगामी 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले चार दिवसीय अभियान की शुरुआत होने से पहले, इस खोज ने रोकथाम के प्रयासों पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया है।

सफदरबाद और ढोक दलाल से एकत्रित सैंपल में मिला है वायरस

'डॉन' की एक रिपोर्ट मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा पीर वधाई के पास सफदरबाद और रावलपिंडी-इस्लामाबाद सीमा से लगे इलाके ढोक दलाल से एकत्र किए गए सैंपल में पोलियो वायरस पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये नतीजे साल के आखिरी टीकाकरण राउंड की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के दौरान सामने आए हैं।

रहीमयार खान और कराची में फैल रहे एक एक्टिव क्लस्टर से जुड़ा हुआ है वायरस

जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एहसान गनी ने बताया कि पाया गया वायरस जेनेटिक रूप से रहीमयार खान और कराची में फैल रहे एक एक्टिव क्लस्टर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "जांच का नतीजा चिंताजनक नहीं है क्योंकि यह किसी समूह के लोगों के माध्यम से आया है। हालांकि, पिछले महीने के अभियान का परिणाम दिसंबर के एनवायरनमेंटल सैंपल में आएगा।"

टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा को लेकर हुई समन्वय बैठक

जानकारी के मुताबिक टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए Deputy Commissioner के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीम के गठन, सुरक्षा योजना और निगरानी तंत्र से संबंधित व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी, WHO के प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान Deputy Commissioner ने पोलियो उन्मूलन को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया।

नवंबर में भी चार पर्यावरणीय नमूने सकारात्मक पाए गए थे पॉजिटिव

नवंबर में भी चार पर्यावरणीय नमूने पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से दो लाहौर से और दो रावलपिंडी से थे। चार दिवसीय इस अभियान का लक्ष्य पूरे पंजाब में 2 करोड़ 33 लाख से अधिक पाँच साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण करना है। इस अभियान के लिए लगभग दो लाख अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bodies-of-a-woman-and-her-two-sons-found-hanging-in-kalkaji/101090

कालकाजी में महिला और दो बेटों का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: