प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आश्वासन मिलने पर सिंध में कोहली समुदाय का...

आश्वासन मिलने पर सिंध में कोहली समुदाय का धरना खत्म

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में युवा किसान कैलाश कोहली की हत्या के विरोध मेंहिंदू कोहली समुदाय का दो दिवसीय धरना अब समाप्त हो गया है।

आश्वासन मिलने पर सिंध में कोहली समुदाय का धरना खत्म

protest by the Kohli community in Sindh ends after receiving assurances |

हैदराबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में युवा किसान कैलाश कोहली की हत्या के विरोध मेंहिंदू कोहली समुदाय का दो दिवसीय धरना अब समाप्त हो गया है। पुलिस ने आरोपी प्रभावशाली जमींदार सरफराज निजामानी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही धरना खत्म किया गया। 

हालाँकि, प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा बताई है। साथ में चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन फिर से शुरू हो सकता है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह घटना अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामलों को उजागर करती है।

इस धरने में अल्पसंख्यक कोहली समुदाय के हजारों पुरुष, स्त्री और शामिल हुए। इस धरने को दर्जनभर राजनीतिक, राष्ट्रवादी और धार्मिक दलों का समर्थन प्राप्त था। इस प्रदर्शन से थारकोल सप्लाई का मार्ग और बदिन को हैदराबाद से जोड़ने का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/non-veg-food-banned-from-being-served-in-hotels-restaurants-in-ayodhya-dham/104435

अयोध्या धाम के होटलों, रेस्टोरेंट में नॉन-वेज खाना परोसने पर लगा प्रतिबंध

Related to this topic: