रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत सरकार रक्षा सहयोग पर व्यापक वार्ता करेगी और एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की डिलिवरी में देर पर साफ साफ जवाब मांगेगी।
पुतिन का भारत दौरा अगले माह, एस- 400 पर भी बात होगी
व्यापक मुद्दों पर होगी बात रक्षा सचिव
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत सरकार रक्षा सहयोग पर व्यापक वार्ता करेगी और एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की डिलिवरी में देर पर साफ साफ जवाब मांगेगी। यह जानकारी आज रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एएनआई के राष्ट्रीय रक्षा सम्मेलन के पहले सत्र को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि दिसंबर की शुरुआत में आ रहे पुतिन से वार्ता रक्षा सहयोग के व्यापक मुद्दों केंद्रित होगी। इसके अलावा एस-400 के और आर्डर की संभावनाओं पर भी बात होगी लेकिन इस बारे में किसी घोषणा की उम्मीद नहीं है। एस-400 मिलने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन इस दौरान किसी तरह की घोषणा की उम्मीद नहीं है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि एस-400 की बाकी डिलिवरी में हो रही देर खत्म हो। यह विलम्बित डिलिवरी कब शुरू होगी, इस बारे में साफ जवाब मांगा जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः
अमेरिका में तीसरी दुनिया वालों की इंट्री बंद करेंगे ट्रंप
https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-announce-will-stop-migration/99162