प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ढाका में दक्षिणपंथी नेता को मारी गई गोली मारी

ढाका में दक्षिणपंथी नेता को मारी गई गोली मारी, राजनीतिक सरगर्मी तेज

बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव के पूर्व राजनीतिक हालात गरमा गए हैं। राजधानी ढाका में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिणपंथी समूह के युवा नेता उस्मान हादी को गोली मार दी।

ढाका में दक्षिणपंथी नेता को मारी गई गोली मारी राजनीतिक सरगर्मी तेज

Right-wing leader Sharif Osman Hadi shot dead in Dhaka |

ढाका। बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव के पूर्व राजनीतिक हालात गरमा गए हैं। राजधानी ढाका में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिणपंथी समूह के युवा नेता उस्मान हादी को गोली मार दी। गोली सिर में लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। वह आम चुनाव में उम्मीदवार भी हैं।

मोहम्मद यूनुस ने घटना पर जताई चिंता

मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी पर गोली चलाए जाने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। इंकलाब मंच अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को भंग करने के अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहा था।

बिजोयनगर इलाके में चुनाव प्रचार के हमलावरों ने मारी गोली

पुलिस ने बताया कि दोपहर में ढाका के बिजोयनगर इलाके में हादी चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने गोली चला दी।
वहीं, एक अन्य के अनुसार, ढाका विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों पर छात्रों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ये शिक्षक अवामी लीग समर्थक शिक्षक संघ नील दल से संबद्ध हैं। वहीं, अवामी लीग पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम को खारिज कर दिया है। साथ ही तर्क दिया है कि अंतरिम सरकार के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित नहीं किए जा सकते।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-allages-that-conspiracy-is-being-hatched-to-turn-west-bengal-into-bangladesh/101071

भाजपा : पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की हो रही है साजिश

Related to this topic: