प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

रोहित सिंह ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी के..

रोहित सिंह ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी के बनाए गए अध्यक्ष

वॉशिंगटन। अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसएफ) ने भारत सरकार के पूर्व सचिव रोहित कुमार सिंह को यूएसआईपीएफ ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी के अध्यक्ष और...

रोहित सिंह ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी के बनाए गए अध्यक्ष

रोहित सिंह ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी के बनाए गए अध्यक्ष |

वॉशिंगटन। अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसएफ) ने भारत सरकार के पूर्व सचिव रोहित कुमार सिंह को यूएसआईपीएफ ग्लोबल वैल्यू चेन्स कमेटी के अध्यक्ष और यूएसआईपीएफ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सलाहकार के रूप में नियुक्त किए गए हैं। वैश्विक मूल्य श्रृंखला समिति के अध्यक्ष के रूप में सिंह यूएसआईएसपीएफ के वैश्विक सदस्यों और सरकारी हितधारकों के साथ मिलकर सुचारू, सुदृढ़ और विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।

उसमें नियामक सामंजस्य, बुनियादी ढांचे की तैयारी और प्रभावी सार्वजनिक-निजी सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करना भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने, विनिर्माण वृद्धि को गति देने, निर्यात को बढ़ावा देने और दक्षता में सुधार, लागत में कमी और भारत को वैश्विक व्यापार नेटवर्क में अधिक गहराई से एकीकृत करके सतत जीडीपी विस्तार को समर्थन देने के लिए महत्वपूर्ण है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)  के 1989 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और आर्थिक प्रशासन, उपभोक्ता बाजार, अवसंरचना विकास, डिजिटल प्रशासन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक-निजी भागीदारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दशकों के अनुभव वाले एक प्रतिष्ठित नौकरशाह हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

 

Related to this topic: