प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मादुरो को कब्जे लेने की कार्रवाई...

मार्को रुबियो ने मादुरो पर अमेरिकी कार्रवाई को बताया जायज

अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने सीनेट की कमेटी के सामने वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कब्जे में लेने की कार्रवाई को जायज ठहराया।

मार्को रुबियो ने मादुरो पर अमेरिकी कार्रवाई को बताया जायज

Rubio Defends Maduro’s Capture as Strategic Move, Not An Act of War |

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने सीनेट की कमेटी के सामने वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कब्जे में लेने की कार्रवाई को जायज ठहराया। उनका तर्क था कि वह ऑपरेशन युद्ध की कार्रवाई नहीं थी। यह ट्रंप प्रशासन की रणनीतिक जरूरत थी।

नार्को-टेररिज्म के आरोप

सीनेट की विदेशी संबंध कमेटी के समक्ष अपनी गवाही में रुबियो ने कहा कि तीन जनवरी को मादुरो को कब्जे में लेना तर्क संगत था। वह मादक द्रव्यों की तस्करी और नार्को टेररिजम की साजिश में न्यूयॉर्क में बंदी हैं। सुनवाई के दौरान रुबियो ने कहा कि वह ऑपरेशन रणनीतिक था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय कानूनो को लेकर व्यक्त की गई चिंता को खारिज किया।

मादुरो का सत्ता में रहना अमेरिका के लिए रणनीतिक खतरा: रुबियो

रुबियो ने कहा कि मादुरो का सत्ता में रहना अमेरिका के लिए बड़ा रणनीतिक खतरा था। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा मादुरो के चौतरफा अधिकारियों से वार्ता के फैसले को भी जायज बताया जिनमें अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिज भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/woman-set-on-fire-in-katni-after-trying-to-stop-fight-condition-critical/131066

विवाद सुलझाने गई महिला के चेहरे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

Related to this topic: