प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

13 बैलिस्टिक, 25 क्रूज समेत 242 ड्रोन से हमला

रूस का यूक्रेन पर जबरदस्त हमला, लंबी दूरी की मिसाइल भी दागी

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हालात गंभीर हो गए। रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया। रातभर चले इस हमले में 13 बैलिस्टिक और 25 क्रूज समेत 36 मिसाइलें दागी गईं।

रूस का यूक्रेन पर जबरदस्त हमला लंबी दूरी की मिसाइल भी दागी

रूस का यूक्रेन पर जबरदस्त हमला, लंबी दूरी की मिसाइल भी दागी

13 बैलिस्टिक, 25 क्रूज समेत 36 समेत 242 ड्रोन से हमला

कीव। नए साल की शुरुआत में ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हालात गंभीर हो गए। रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया। रातभर चले इस हमले में 13 बैलिस्टिक और 25 क्रूज समेत 36 मिसाइलें दागी गईं। इसके अलावा हमले में 242 ड्रोन शामिल थे। इन हमलों में चार लोग मारे गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंसकी ने यह जानकारी दी है। सबसे ज्यादा चर्चा रही रूस की नई हाइपरसोनिक मिसाइल ओरेशनिक की, जिसे रूस ने अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल बताया है। इस मिसाइल की खासियत यह है कि यह परमाणु हमले तक के लिए सक्षम है और 5,500 किलोमीटर तक मार सकती है।

मॉस्को ने कहा कि यह हमला यूक्रेन द्वारा उनके राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के घर पर कथित ड्रोन हमले का बदला है। लेकिन कीव और वाशिंगटन ने इसे झूठा बताया। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने इसे असंबद्ध बताया और कहा कि ओरेशनिक मिसाइल का यूक्रेन और यूरोप की सीमा के इतने पास इस्तेमाल करना यूरोपीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।  यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र ल्विव के गवर्नर ने कहा कि रूस के हमले में एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा। सोशल मीडिया पर खबर आई कि यह अंडरग्राउंड गैस स्टोरेज फैसिलिटी हो सकती है। यूक्रेन ने कहा कि यह हमला उनके यूरोपीय सहयोगियों के लिए टेस्ट भी है।

इसे भी पढ़ेंः

आपराधिक गिरोहों को सत्ता से हटाएंगे: वेंस

https://www.primenewsnetwork.in/world/usa-removed-criminals-from-government/104205

Related to this topic: