प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रूस ने की यूक्रेन में 32 घंटे के युद्धविराम...

रूस ने की यूक्रेन में 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा

मॉस्को। रूस ने और यूक्रेन के चल रहे युद्ध को 11 से 12 अप्रैल के बीच आर्थोडेक्स ईस्टर पर 32 घंटे के लिए अस्थाई तौर पर...

रूस ने की यूक्रेन में 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा

रूस ने की यूक्रेन में 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा |

मॉस्को। रूस ने और यूक्रेन के चल रहे युद्ध को 11 से 12 अप्रैल के बीच आर्थोडेक्स ईस्टर पर 32 घंटे के लिए अस्थाई तौर पर रोकने की घोषणा की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में यह जानकारी दी है। क्रेमलिन के इस कदम का लोग स्वागत  कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने विदेशमंत्री आंद्रेई वेलोसोव और सेनाध्यक्ष को को निर्देश दिया कि सभी क्षेत्रों में 32 घंटे की अवधि मे युद्ध रोक दिया जाए। इस दौरान रूस यूक्रेन पर कोई भी हमला नहीं करेगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने 'ऑर्थोडॉक्स ईस्टर' के मौके पर कुछ समय के लिए शत्रुता को रोकने का आह्वान किया था। जेलेंस्की की इस अपील के बाद'क्रेमलिन' (रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) द्वारा जारी पुतिन के आदेश में रूसी सेनाओं को स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम चार बजे से रविवार शाम तक यूक्रेन में युद्धविराम का पालन करने को कहा गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति  जेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में युद्ध विराम के इस प्रस्ताव को रखा था। जेलेंस्की की मांग थी कि दोनों पक्ष छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद कर दें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-amit-shah-releases-party-manifesto/156275

Related to this topic: