प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिका-इजराइल पर लगाए गंभीर आरोप

रूस ने मध्य पूर्व में शत्रुता समाप्त करने की अपील की

रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को मध्य पूर्व में हाल में हिंसा बढ़ने की कड़े शब्दों ने निंदा की है।

रूस ने मध्य पूर्व में शत्रुता समाप्त करने की अपील की

फाइल फोटो |

मास्को। रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को मध्य पूर्व में हाल में हिंसा बढ़ने की कड़े शब्दों ने निंदा की है। उसका आरोप है कि अमेरिका और इजराइल ने विश्वासघात पूर्ण और बिना उकसावे के ईरान पर हमला किया है। इसके साथ ही रूस ने तत्काल शत्रुता खत्म करने की अपील की।

इजराइल पर लगाया अभूतपूर्व हिंसा का आरोप

रूसी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि इजराइल ने अभूतपूर्व हिंसा के लिए उकसाया। इससे बड़े पैमाने पर नागरिक मारे गए। इसके साथ पूरे क्षेत्र में अवस्थापना को नुकसान पहुंचा है। मॉस्को के सरकारी कथन के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के हमलों में 'सैकड़ों हजारों लोग मारे गए हैं। इसके अलावा नागरिक अवस्थापना को भारी नुकसान पहुंचा है।

वक्तव्य में उल्लेख किया गया है कि होर्मुज जलमार्ग ईरान के जवाबी हमले के कारण अस्त व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/explosive-drones-hit-us-embassy-compound-in-baghdad/149774

बगदाद में धमाकों से दहशत, अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

Related to this topic: