प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूक्रेन चुनाव पर रूस नहीं करेगा हमला

यूक्रेन में चुनाव हुए तो उस दिन हमला नहीं करेगा रूस

मास्को: रूस ने कहा कि अगर यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव होंगे, तो मतदान के दिन वहां कोई हवाई हमला नहीं होगा। यह दावा उप विदेश मंत्री मिखाइल गैलुजिन ने किया।

यूक्रेन में चुनाव हुए तो उस दिन हमला नहीं करेगा रूस

Ukraine Elections |

मास्को। रूस ने यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। रूस ने जानकारी दी है कि अगर, यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव होते हैं तो मतदान के दिन वहां कोई हवाई हमले नहीं होंगा। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गैलुजिन ने रूसी समाचार एजेंसी तास से बातचीत में यह बात कही। इस बीच, यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2022 से यूक्रेन के राष्ट्रपति पद पर मौजूद व्लादिमीर जेलेंस्की पर 'सत्ता से चिपके' रहने का आरोप कई बार लग चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें चुनाव कराने में कोई आपत्ति नहीं, लेकिन युद्ध के बीच वोटिंग कराने के लिए सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, और कानून तीनों की गारंटी चाहिए। जेलेंस्की ने ऐलान किया कि यूक्रेन तीन महीने में चुनाव कराने को तैयार है, लेकिन अगर पश्चिमी साझेदार सुरक्षा दे दें तभी संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़े: संजय सेठ का ममता पर घुसपैठ का आरोप

https://www.primenewsnetwork.in/india/sanjay-seth-alleges-mamata-shielding-bangladeshis/143882