प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एमक्यूएम-पी ने बिगड़ते नागरिक हालात पर चिंता...

नागरिक सुविधाओं के लिए कराची बचाओ अभियान का ऐलान

मुत्ताहिदा कौमी मुवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने बिगड़ते नागरिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए 'कराची बचाओ' अभियान की घोषणा की।

नागरिक सुविधाओं के लिए कराची बचाओ अभियान का ऐलान

Save Karachi campaign announced for civic amenities |

कराची। मुत्ताहिदा कौमी मुवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने बिगड़ते नागरिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए 'कराची बचाओ' अभियान की घोषणा की। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार पाकिस्तान के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र की दुर्दशा पर यह घोषणा पार्टी के बहादूराबाद मुख्यालय पर की गई। इस मौके पर उपस्थित बड़े नेताओं में फारूक सत्तार, सैयद अमीनुल्ल हक और हैदर अब्बास रिजवी शामिल थे।

बाद में मीडिया से बातचीत में फारूक सत्तार ने कहा कि कराची को उसके समुचित स्थिति में वापस लाया जाए। सत्तार ने उल्लेख किया कि पाकिस्तान के कुल राजस्व का 65 प्रतिशत राजस्व कराची अकेले देता है। सिंध के कुल राजस्व 95 प्रतिशत कराची देता है। यही नहीं देश से आधा निर्यात कराची से ही होता है। देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद कराची में नागरिक सुविधाओं का अभाव है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/new-york-mayor-zohran-mamdani-protested-maduros-arrest/103588

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मादुरो की गिरफ्तारी का किया विरोध

Related to this topic: