पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देर रात तलाशी अभियान में एक किशोर को उठा लिया। यह घटना केच जिले के बुलेडा के रेको क्षेत्र की है।
क्वेटा (बलूचिस्तान)। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देर रात तलाशी अभियान में एक किशोर को उठा लिया। यह घटना केच जिले के बुलेडा के रेको क्षेत्र की है। परिवार वालों ने यह जानकारी दी है। इस घटना ने बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने को लेकर नए सिरे से ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि क्वेटा विश्व में सबसे लंबे समय तक चलने वाले विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया है।
सुरक्षा बलों पर महिलाओं-बच्चों को धमकाने का आरोप
'बलूचिस्तान पोस्ट' के अनुसार, जबरन उठाए गए किशोर के संबंधियों ने बताया कि सुरक्षा बलों का एक बड़ा जत्था रात में दो बजे लालजन का घर घेर लिया। परिवार वालों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने महिलाओं-बच्चों को धमकाया। बाद में किशोर को अपने साथ लेते गए। सुरक्षा बलों ने उस समय कोई वारंट नहीं दिया, ना ही कोई कारण बताया। किशोर के परिवारीजन सदमे से भरे और अनिश्चितता में है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shubhendu-adhikari-will-go-to-calcutta-high-court-regarding-tapas-bari-case/115505
तापस बारी के मामले को लेकर शुभेंदु अधिकारी जाएंगे कलकत्ता हाई कोर्ट