प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्रीनलैंड कब्जाने की धमकी के बाद US के खिलाफ..

ग्रीनलैंड कब्जाने की धमकी के बाद US के खिलाफ जर्मनी, फ्रांस समेत 7 देश एकजुट, संयुक्त बयान जारी

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान चर्चा के विषय बन गए हैं. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से बात की.

ग्रीनलैंड कब्जाने की धमकी के बाद us के खिलाफ जर्मनी फ्रांस समेत 7 देश एकजुट संयुक्त बयान जारी

ग्रीनलैंड कब्जाने की धमकी के बाद US के खिलाफ जर्मनी, फ्रांस समेत 7 देश एकजुट |

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान चर्चा के विषय बन गए हैं. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से बात की. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को धमकी दी. ट्रंप ने कहा कि अब उनका अगला निशाना ग्रीनलैंड होगा. इसको लेकर अब यूरोपीय देश एकजुट हो गए हैं. इसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन, ब्रिटेन और डेनमार्क शामिल है. इन देशों ने संयुक्त बयान जारी किया है. आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा यूरोप की शीर्ष प्राथमिकता बताया. 

इस संयुक्त बयान पर जर्मनी के चांसलर मर्ज़, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टुस्क, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के हस्ताक्षर हैं. 

ट्रांस – अटलांटिक सुरक्षा के लिए अहम

बयान में है कि आर्कटिक की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय और ट्रांस – अटलांटिक सुरक्षा के लिए अहम है. नाटो पहले ही आर्कटिक को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर चुका है. यूरोपीय नेताओं का स्पष्ट कहना है कि डेनमार्क साम्राज्य नाटों का हिस्सा है, इसमें ग्रीनलैंड भी शामिल है. नाटों सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांत संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सीमाओं की अक्षुण्णता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यह भी है कि 1951 रक्षा समझौते किए गए. इसी के तहत अमेरिका एक अहम साझेदार है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में मीडिया से बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि हमें ग्रीनलैंड चाहिए, वहां इस वक्त रूसी और चीनी जहाज मौजूद हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमें ग्रीनलैंड चाहिए, वहां इस वक्त रूसी और चीनी जहाज मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-on-gramg-law-milestone-in-the-field-of-rural-development-in-india/103801
 

Related to this topic: