प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कई देशों ने की ईरान सरकार की कार्रवाई की निंदा

कई देशों ने की ईरान सरकार की कार्रवाई की निंदा, ईरानियों की बहादुरी को सराहा

ईरान में प्रदर्शनकारियों के मारे जाने और गिरफ्तार किए जाने की विश्व के नेताओं ने निंदा की है। प्रदर्शन के कारण ईरान सरकार के लिए संकट पैदा हो गया है।

कई देशों ने की ईरान सरकार की कार्रवाई की निंदा ईरानियों की बहादुरी को सराहा

Several countries have condemned the Iranian government's actions |

कैनबरा। ईरान में प्रदर्शनकारियों के मारे जाने और गिरफ्तार किए जाने की विश्व के नेताओं ने निंदा की है। प्रदर्शन के कारण ईरान सरकार के लिए संकट पैदा हो गया है। आस्ट्रेलिया, कनाडा और यूरोपीय यूनियन के विदेश मंत्रियों ने ईरानी नागरिकों की बहादुरी की प्रशंसा की और सरकार की तरफ से की जा रही सख्त कार्रवाई की निंदा की।

विदेश मंत्रियों ने की ईरानियों की बहादुरी को सराहना

इन विदेशमंत्रियों की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि, 'हम ईरानियों की बहादुरी सराहना करते हैं क्योंकि वे अपनी मर्यादा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अपने मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए अडिग हैं। हम प्रदर्शनकारियों की हत्या, और उनके खिलाफ हिंसा के इस्तेमाल, पक्षपातपूर्ण गिरफ्तारियों और धमकाने के उपायों की निंदा करते हैं।'

इन राष्ट्रों ने ईरानी सरकार का आह्वान किया किया कि वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आक्रामक बल प्रयोग रोके और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को बहाल करे।

ईरान सरकार को करना पड़ा 116 प्रदर्शनों का सामना

एक युद्ध अध्ययन संस्थान ने शनिवार को बताया कि ईरान में सभी 22 प्रांतों में 8 जनवरी की शाम 3.30 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) तक 116 प्रदर्शनों को रिकॉर्ड किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान को 20 बड़े प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा। उनमें से एक में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। 

कुछ प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन की रिपोर्ट विदेशी मीडिया को भेने के लिए 'स्टार लिंक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट ने पहले कहा था कि सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है फिर भी प्रदर्शनकारी अपने अभियान में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/protests-in-iran-have-now-turned-into-a-movement-to-change-the-government/104376

ईरान का विरोध प्रदर्शन बना अब सरकार बदलने का आंदोलन

Related to this topic: