प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मलेशिया तटीय क्षेत्रों में भूकंप

मलेशिया के तटीय क्षेत्रों में भीषण भूकंप

मलेशिया के सबा राज्य के पास बोर्नियो द्वीप में 23 फरवरी को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, अमेरिका के सीस्मोलॉजिस्ट ने जानकारी दी।

मलेशिया के तटीय क्षेत्रों में भीषण भूकंप

Malaysia Earthquake |

कुआला लम्पुर। मलेशिया में रविवार-सोमवार को जोरदार झटके महसूस किए गए। अमेरिका के सीस्मोलॉजिस्ट के अनुसार, सोमवार यानी कि 23 फरवरी को सुबह मलेशिया के सबा राज्य के पास बोर्नियो आइलैंड भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता

 रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप की तिव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.1 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का सेंटर कोस्टल स्टेट कैपिटल कोटा किनाबालु से 100 किलोमीटर (62 मील) से दूर था। इसकी गहराई 619.8 किलोमीटर थी, जिसकी वजह से तीव्रता ज्यादा होने के बावजूद जान-माल की कम क्षति होने की संभावना है। जानकारी मिली है कि भूकंप देर रात 12.57 बजे (भारतीय समयानुसार 10 बजकर 27 मिनट) पर आया।

यह भी पढ़े: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तिवेश्वरानंद पर केस

https://www.primenewsnetwork.in/state/case-filed-against-swami-avimukteshwaranand/145231

Related to this topic: