प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूडान में बमबारी में मारे गए संयुक्त राष्ट्र के...

सूडान में बमबारी में मारे गए संयुक्त राष्ट्र के छह शांति सैनिक

सूडान के दक्षिणी कोर्डोफान इलाके में संयुक्त राष्ट्र की एक इमारत पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के छह सैनिक मारे गए हैं। हमले में आठ शांति सैनिक घायल भी हुए हैं।

सूडान में बमबारी में मारे गए संयुक्त राष्ट्र के छह शांति सैनिक

Six UN peacekeepers killed in Sudan bombing |

खार्तूम। सूडान के दक्षिणी कोर्डोफान इलाके में संयुक्त राष्ट्र की एक इमारत पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के छह सैनिक मारे गए हैं। हमले में आठ शांति सैनिक घायल भी हुए हैं। ये सभी बांग्लादेश के हैं। बांग्लादेश ने इस हमले की निंदा की है। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले की निंदा की है। काडुगली के अस्पताल के मेडिकल सूत्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर बमबारी में छह लोग मारे गए, जब वे बिल्डिंग के अंदर थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोर्डोफान राज्य की राजधानी काडुगली में संयुक्त राष्ट्र की बिल्डिंग को ड्रोन से निशाना बनाया गया। काडुगली लगभग डेढ़ साल से घेराबंदी में है।

विद्रोही आरएसएफ पर हमला करने का आरोप

सूडान की सरकार ने एक बयान जारी कर इस हमले की निंदा की है। पोर्ट सूडान में मौजूद सेना समर्थित प्रशासन ने हमले के लिए पैरामिलिट्री समूह रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को जिम्मेदार ठहराया है। सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान की अध्यक्षता वाली संप्रभुता परिषद ने संयुक्त राष्ट्र की इमारत पर हमले की निंदा की और इसे खतरनाक उकसावा बताया।

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि देश वीर सपुतों की मौत पर शोक व्यक्त करता है। साथ ही देश घायल आठ सैनिकों के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता है। वक्तव्य में जिन परिवारों के सैनिक हताहत हुए हैं, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/1-dies-others-injured-as-school-bus-collides-with-roadways-bus-in-charkhi-dadri/101176

चरखी दादरी में स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर: एक छात्रा की मौत, कई घायल

Related to this topic: