अफगानिस्तान ने पाक के इस दावे को खारिज किया कि इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में हाल में हुए विस्फोट में उसका हाथ है।शुक्रवार को अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान का आरोप तथ्यहीन है।
पाक में विस्फोट के पीछे हाथ से अफगानिस्तान का इनकार
बोला, आरोप अधकचरा और तथ्यहीन
काबुल। अफगानिस्तान ने पाक के इस दावे को खारिज किया कि इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में हाल में हुए विस्फोट में उसका हाथ है। 'खामा प्रेस न्यूज' के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान का आरोप अधकचरा और तथ्यहीन है।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि हमला करने वाला अफगानिस्तान चला गया। आसिफ का आरोप था कि इस विस्फोट में सीमापार के आतंकी का हाथ है। उन्होंने इसका करारा जवाब देने का संकल्प व्यक्त किया।
आसिफ के आरोपों का जवाब देते हुए तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खबर है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस विस्फोट के अलावा बलूचिस्तान में होने वाली सुरक्षा घटनाओं को लेकर बार-बार आरोप लगाते हैं, लेकिन कोई विश्वसनीय सबूत पेश नहीं करते। प्रवक्ता ने सवाल किया कि ऐसे हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान ने घटना के लिए विदेशी हाथ के आरोप कैसे लगा दिए।
ऐसे आरोपों से आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों पर परदा नहीं डाला जा सकता।
इसे भी पढ़ेंः
भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील का प्रारूप तय
https://www.primenewsnetwork.in/india/india-usa-trade-deal-finalised/132314