America : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ग्रीनलैंड के मुद्दे पर डील के लिए बातचीत चल रही है।
America : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ग्रीनलैंड के मुद्दे पर डील के लिए बातचीत चल रही है। इस के तहत अमेरिका को ग्रीनलैंड में एक्सेस मिलेगा। इसके साथ ही अमेरिका को ग्रीनलैंड पर सभी सैन्य उपकरण तैनात करने की अनुमति मिल जाएगी।
ट्रंप के बयान से माना जा रहा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका और यूरोप में समझौता संभव हैं। ऐसा लगता है कि ग्रीनलैंड पर ज्यादा सैन्य उपस्थिति पर बात मानते हुए फिलहाल ट्रंप ने पूर्ण कब्जे की बात को पीछे कर दिया है।
एक रिपोर्ट के अनसार ट्रंप ने 'फाक्स' बिजनेस से बात करते हुए कहा, 'हमें ग्रीनलैंड तक पूरी एक्सेस यानी मिलिट्री एक्सेस मिलेगी। हम ग्रीनलैंड पर वह सब रख पाएंगे जिसकी हमें जरूरत है, क्योंकि हम ऐसा चाहते हैं। हम नेशनल सिक्योरिटी और इंटरनेशनल सिक्योरिटी की बात कर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप के बीच अच्छे संबंध बने हुए हैं।'
टैरिफ पर भी पलटे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले दावोस में नाटो चीफ मार्क रट से मुलाकात के बाद यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की अपनी धमकी वापस ले ली थी। ट्रंप ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर साथ ना देने के लिए यूरोपीय देशों पर ये टैरिफ लगाए थे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम पर बोलते हुए ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लेने के लिए मिलिट्री एक्शन से भी इनकार किया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/azam-khan-his-wife-and-son-resign-from-the-jauhar-trust/106074