प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश में तारिक का शपथ समारोह 17 को

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन: 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे पीएम पद की शपथ, मोदी को न्योता

बांगलादेश में 17 फरवरी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण का गवाह बनने वाला है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे पीएम पद की शपथ मोदी को न्योता

फाइल फोटो |

ढाका। बांगलादेश में 17 फरवरी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण का गवाह बनने वाला है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे बीएनपी की सत्ता में औपचारिक वापसी होगी। इस समारोह में पीएम मोदी के भी जाने की संभावना जताई जा रही है। यह समारोह नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के साउथ प्लाजा में होने की उम्मीद है। यह प्रेसिडेंशियल पैलेस में होने वाली पारंपरिक रश्म से अलग है।

13 देशों को भेजा गया न्योता

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह में शामिल होने के लिए 13 देशों के सरकार प्रमुखों को निमंत्रण भेजा है। यह कदम बांग्लादेश की नई सरकार की विदेश नीति और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा का संकेत माना जा रहा है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में बीएनपी ने 209 सीटें जीती हैं। चुनाव में जीत हासिल करने वाले नए सांसदों को भी 17 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त मैनेज करेंगे।

क्षेत्रीय संतुलन पर नजर

जिन देशों को न्योता भेजा गया है, उनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। दक्षिण एशिया से लेकर पश्चिम एशिया तक के देशों को एक साथ बुलाना इस समारोह को कूटनीतिक रूप से अहम बना रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/missing-karnataka-student-found-dead-in-california/143709

अमेरिका में लापता कर्नाटक के छात्र का शव बरामद

Related to this topic: