Trump Statement : अमेरिकी राट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने ब्रिटेन के राजकीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
Trump Statement : अमेरिकी राट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने ब्रिटेन के राजकीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान यूक्रेन में युद्ध शांति को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निराश करने का आरोप लगाया.
ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता था कि यूक्रेन युद्ध को सुलझाना सबसे आसान होगा, खासकर पुतिन के साथ उनके संबंधों को देखते हुए. उन्होंने ब्रिटेन को रक्षा खर्च बढ़ाने पर बधाई देते हुए कहा कि नाटो शिखर सम्मेलन में यूके द्वारा GDP का 5% डिफेंस पर खर्च करने का संकल्प बेहद अहम है. हमने कई तरीकों से मिलकर बहुत करीब से काम किया है. रूस ने पोलैंड के नाटो हवाई क्षेत्र में ड्रोन भेजा था. ट्रंप ने इस घटना की बात की. उन्होंने कहा कि मॉस्को शांति की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार नहीं है.
'हमने सात युद्धों को सुलझाया'
उन्होंने आगे कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि हमने सात युद्धों को सुलझाया है, ऐसे युद्ध, जो असुलझे थे. अमेरिका ने उनमें से सात को सुलझाया है. उन्होंने आगे कहा, जिस एक को मैंने सबसे आसान सोचा था, वह मेरे राष्ट्रपति पुतिन के साथ संबंधों के कारण, लेकिन उन्होंने मुझे निराश किया है और मेरा भरोसा तोड़ा. इन समस्याओं को सुलझाने के लिए "बहुत मेहनत कर रहे हैं और स्थिति जटिल है, लेकिन यह हो जाएगा. हम वैसे भी इसे वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं. यह एक छोटी ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है. यह उस जगह से एक घंटे की दूरी पर है, जहां चीन अपने परमाणु हथियार बनाता है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/c1bbf6fa/3c82c853/breakingdetails/the-country-gen-z-will-save-the-constitution-47390