प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

इन देशों ने की युद्ध विराम की अपील...

इन देशों ने की युद्ध विराम की अपील

काबुल। विभिन्न देशों ने शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कहा है कि वे डुरंड पर लड़ाई रोके और संयम बरतें...

इन देशों ने की युद्ध विराम की अपील

इन देशों ने की युद्ध विराम की अपील |

काबुल। विभिन्न देशों ने शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कहा है कि वे डुरंड पर लड़ाई रोके और संयम बरतें। दोनों देशों के बीच कल रात भर चले हमलों में सैन्य प्रतिषठानों और नागरिक अवस्थापना को काफी नुकसान पहुंचने और दोनों तरफ से काफी संख्या में लोगों के मारे जाने के बाद विश्व के कई देशों ने युद्धविराम की अपील की। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने दोनों देशों के बीच सीमा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। संवाददाओं को दिए नोट में गुटेरश के प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके साथ ही सभी पक्षों से कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन करें और नागरिकों की रक्षा करें। 

इसी बीच, ईरान, रूस और चीन ने दोनों देशों से बातचीत की अपील की है। साथ ही इन देशों ने झगड़े में बीच-बचाव की पेशकश की है। रूस ने शुक्रवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान से दुश्मनी तुरंत रोकने की अपील की है और दोनों देशों के झगड़ों में बीच बचाव की पेशकश की है। 

उधर, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान से बातचीत और अच्छे पड़ोसी के तौर पर अपने मतभेद सुलझाने की अपील की है। साथ ही दोनों देशों के बीच बातचीत को आसान बनाने के लिए अपना सपोर्ट देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: