वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर फिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आगाह किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि यह युद्ध पुतिन के लिए काफी नुकसानदेह है।
यूक्रेन युद्ध पुतिन के लिए नुकसानदेह: ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर फिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आगाह किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि यह युद्ध पुतिन के लिए काफी नुकसानदेह है। ट्रंप ने यह टिप्पणी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिलेई के साथ व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय लंच के दौरान की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं क्योंकि पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। शायद अब भी हैं। मुझे नहीं पता कि वह यह युद्ध क्यों जारी रखे हैं। वह चार साल से इस युद्ध को खींच रहे हैं, जिसे उन्हें एक हफ्ते में जीत लेना चाहिए था।'
मीडिया ब्रीफिंक के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस युद्ध में पुतिन करीब डेढ़ लाख सैनिक खो चुके हैं। यह एक भयानक युद्ध है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से हुए युद्धों में यह सबसे बड़ी त्रासदी है। मैंने उनमें से आठ युद्ध को निपटाया है। मौतों के मामले में सबसे बड़ी घटना यही है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान में भी बहुत संभावनाएं थीं। हमने उसमें बहुत अच्छा काम किया। लेकिन पुतिन को इस युद्ध को पूरी तरह से सुलझाना होगा।