प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राष्ट्रपति को दी गई विस्तृत जानकारी

ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर बड़ी कार्रवाई का बनाया प्लान

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाल में ईरान पर संभावित व्यापक तथा ज्यादा आक्रामक कार्रवाई के प्रस्ताव के बारे जानकारी दी गई। इसमें संभावित सैन्य कार्रवाई शामिल है।

ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर बड़ी कार्रवाई का बनाया प्लान

US Security Forces |

ट्रंप को ईरान पर कड़ी कार्रवाई के विकल्प प्रस्तुत

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाल में ईरान पर संभावित व्यापक तथा ज्यादा आक्रामक कार्रवाई के प्रस्ताव के बारे जानकारी दी गई। इसमें संभावित सैन्य कार्रवाई शामिल है। यह खबर 'न्यूयार्क टाइम्स' ने दी है। इस प्रस्ताव में ईरान के परमाणु और प्रक्षेपास्त्र के अवस्थापना को गंभीर क्षति पहुंचाना या देश के सर्वोच्च नेता की सत्ता को खोखला करना शामिल है। इससे साफ जाहिर है कि इस महीने के शुरू में जिन विकल्पों पर विचार किया गया, उनकी तुलना में  कार्रवाई की योजना में काफी तल्खी आई है। अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते पहले जिन संभावित कार्रवाइयों की मोटे तौर पर समीक्षा की गई, उनके मुकाबले से कड़ी कार्रवाई पर विचार चल रहा है। दो हफ्ते पहले प्रशासन का फोकस जनता के सामने ट्रंप के इस वादे पर था कि ईरान सरकार और उसकी मिलिशिया द्वारा विरोध प्रदर्शन करने वालों की हत्याएं रोकी जाए। संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना के बारे में जिस अधिकारी ने जानकारी दी, उसने आंतरिक संवेदनशीलता का हवाला देते हुए नाम न छापने की शर्त पर रखी थी।  कार्रवाई के विकल्पों में वह परिदृश्य भी शामिल है जिसमें अमेरिकी सुरक्षा बलों को सीधे ईरान की धरती पर उतारना शामिल है, जैसे उसके महत्वपूर्ण ठिकानों को लक्ष्य कर हमला किया जाए।

यह भी पढ़े: अमित शाह बताएंगे भाजपा की आगे की रणनीति

https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-to-outline-bjp-next-strategy/131202

Related to this topic: