प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जुल्म से बचने को शरण मांगने वाले होंगे प्रभावित

अमेरिका में तीसरी दुनिया वालों की  इंट्री बंद करेंगे ट्रंप

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह तीसरी दुनिया के सभी देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देंगे, जिससे सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके।

अमेरिका में तीसरी दुनिया वालों की  इंट्री बंद करेंगे ट्रंप

अमेरिका में तीसरी दुनिया वालों की  इंट्री बंद करेंगे ट्रंप

नौकरी, पढ़ाई व जुल्म से बचने को शरण मांगने वाले होंगे प्रभावित

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह तीसरी दुनिया के सभी देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक देंगे, जिससे सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। ट्रंप के इस फैसले का प्रभाव उन लोगों पर पड़ेगा, जो नौकरी, पढ़ाई और अपने देशों में जुल्म से बचने के लिए आते हैं। 
ट्रंप ने यह फैसला राष्ट्रपति भवन के पास एक अफगान द्वारा दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोली चलाने के परिप्रेक्ष्य में किया है। इस हमले को ट्रंप ने आतंकी घटना बताया था। गोलीबारी में 20 साल की बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई थी। 

मैं ठीक कर दूंगा सिस्टम

पोस्ट में ट्रंप ने लिखा-यूएस ने टेक्नोलॉजी में तरक्की की है, लेकिन उसकी इमिग्रेशन पॉलिसी ने उन फायदों और कई लोगों के रहने के हालात को खत्म कर दिया है। मैं अमेरिकी सिस्टम को पूरी तरह से ठीक करने के लिए सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा।

बाइडेन पर साधा निशाना

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर प्रहार करते हुए ट्रंप ने कहा कि बाइडेन के लाखों गैर-कानूनी एडमिशन को खत्म कर दूंगा, जिसमें स्लीपी जो बाइडेन के आटोपेन से साइन किए गए एडमिशन भी शामिल हैं और ऐसे किसी भी व्यक्ति को हटा दूंगा जो अमेरिका के लिए नेट एसेट नहीं है, या हमारे देश से प्यार करने में असमर्थ है।

सब्सिडी भी खत्म कर देंगे

ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि वह गैर-अमेरिकियों के लिए सभी फेडरल फायदे और सब्सिडी को खत्म कर देंगे। घरेलू शांति को कमजोर करने वाले माइग्रेंट्स को समाप्त किया जाएगा। साथ ही किसी भी विदेशी नागरिक को डिपोर्ट किया जाएगा, जिसकी अमेरिका में कोई जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः

बलरामपुर जिले में मिड डे मील योजना में 11 करोड़ का घोटाला

https://www.primenewsnetwork.in/state/mid-day-meal-scam-in-up-balrampur/99142

Related to this topic: