प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हमास निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति: ट्रंप

ट्रंप का दावा- हमास के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध हटेगी इजरायली सेना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में हमास और अन्य सशस्त्र समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण को लेकर समझौता हो गया है।

ट्रंप का दावा- हमास के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति गाजा से चरणबद्ध हटेगी इजरायली सेना

Trump Claims Breakthrough on Gaza Deal |

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में हमास और अन्य सशस्त्र समूहों के "पूर्ण निरस्त्रीकरण" को लेकर समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने के साथ इजरायली सैन्य बलों की चरणबद्ध वापसी भी की जाएगी।

कई चरणों में लागू होगा समझौता

ट्रंप ने गुरुवार को इसे शांति और सुरक्षा की दिशा में एक "ऐतिहासिक" कदम बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि समझौते को योजनाबद्ध चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इजरायली सेना वापस लौटेगी और अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल एक नए फिलिस्तीनी पुलिस बल के साथ मिलकर गाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा।

गाजा प्रशासन के लिए नई व्यवस्था का दावा

ट्रंप ने कहा कि यह समझौता उनकी 20 सूत्री गाजा योजना को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में गाजा का प्रशासन एक नई फिलिस्तीनी सरकार द्वारा किया जाएगा, जो शांति बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगी।

मिस्र, कतर और तुर्की की भूमिका की सराहना

अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौते में मध्यस्थता करने के लिए मिस्र, कतर और तुर्की का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन देशों के प्रयासों और अमेरिकी प्रशासन की टीम की कोशिशों से यह प्रगति संभव हुई है। ट्रंप ने कहा कि एक साल पहले क्षेत्र में हिंसक संघर्ष, मानवीय संकट और बंधकों की स्थिति थी, लेकिन अब शांति की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।

काहिरा में चल रही थी बातचीत

यह समझौता ट्रंप की 20 सूत्री गाजा योजना के तहत किया गया है, जिसकी निगरानी ट्रंप की अध्यक्षता वाला शांति बोर्ड कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हमास के नेता मिस्र की राजधानी काहिरा में मिस्र, कतर और तुर्की के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले हमास के एक अधिकारी ने बातचीत को सकारात्मक और प्रगति की ओर बढ़ता हुआ बताया था।

हमास ने शासन व्यवस्था में बदलाव का किया था ऐलान

इससे पहले हमास ने करीब दो दशक तक सत्ता में रहने के बाद 6 जुलाई को गाजा में अपने शासी निकाय को भंग करने की घोषणा की थी।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले का दावा, IRGC बोला- ड्रोन हैंगर और ईंधन डिपो नष्ट किए

Related to this topic: