अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन इस पर तभी विचार करेगा जब होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया जाएगा।
वॉशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन इस पर तभी विचार करेगा जब होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया जाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए ये बातें कहीं और कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान पर बमबारी जारी रखेगा।
ईरान को 'पत्थर युग' में भेजने की दी धमकी
उन्होंने लिखा, "ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो अपने पूर्व नेताओं की तुलना में कम कट्टरपंथी और ज्यादा समझदार हैं, ने अभी अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है। हम इस पर तब विचार करेंगे जब होरमुज़ जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और साफ होगा। तब तक हम ईरान पर जोरदार हमले करते रहेंगे या जैसा कहा जाता है, उसे पत्थर युग में वापस भेज देंगे।"
ईरानी पक्ष की तरफ से नहीं आई है कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, ईरानी पक्ष की ओर से अभी तक इस पर कोई पुष्टि या प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्रंप की यह टिप्पणी ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने बुधवार को ही कहा था कि जो लोग नए नियमों का पालन करेंगे उनके लिए होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-hc-issues-notice-to-kejriwal-on-ed-plea/153731
केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, ED ने बरी होने के फैसले को दी चुनौती