प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप का माफी मांगने से साफ इनकार

ट्रंप और पोप लियो 16 के बीच जुबानी जंग तेज, ईरान मुद्दे पर बढ़ी तल्खी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो 16 के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रंप ने एक बार फिर पोप लियो पर तीखा हमला बोला है।

ट्रंप और पोप लियो 16 के बीच जुबानी जंग तेज ईरान मुद्दे पर बढ़ी तल्खी

Trump escalates clash with Pope Leo XVI over Iran stance |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो 16 के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रंप ने एक बार फिर पोप लियो पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने ईरान के मुद्दे पर पोप की सलाह को सिरे से खारिज करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ईरान ने 42000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा कि क्या कोई प्लीज पोप लियो को बताएगा कि ईरान ने पिछले दो महीनों में कम से कम 42,000 मासूम और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मार डाला है। ईरान के पास परमाणु बम होना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया। अमेरिका वापस आ गया है।

माफी से इनकार, पोप को बताया 'कमजोर'

ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे पोप से किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेंगे। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पोप लियो से माफी नहीं मांगूंगा। मुझे लगता है कि वे अपराध और अन्य चीजों को लेकर बहुत कमजोर पड़ गए हैं। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि पोप उनकी सरकार की नीतियों के नतीजों से खुश नहीं होंगे, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-signals-no-ceasefire-extension/174641

ट्रंप बोले - युद्धविराम की अवधि बढ़ाने की नहीं सोच रहे

Related to this topic: