प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप का 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' ठप

ट्रंप ने रोका 'प्रोजेक्ट फ्रीडम', सऊदी अरब ने नहीं दिया एयर स्पेस

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसैनिक अभियान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को रोक दिया है। इस अभियान का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देना था।

ट्रंप ने रोका प्रोजेक्ट फ्रीडम सऊदी अरब ने नहीं दिया एयर स्पेस

फाइल फोटो |

वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसैनिक अभियान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को रोक दिया है। इस अभियान का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देना था। 'एनबीसी न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने मिशन में शामिल अमेरिकी विमानों को अपने प्रिंस सुल्तान एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। साथ ही सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की भी इजाजत नहीं दी।

बिना तैयारी के घोषणा से बढ़ी तल्खी

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से एनबीसी ने बताया कि रविवार को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा किए जाने से सऊदी अरब और दूसरे खाड़ी देश हैरान रह गए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात भी की, लेकिन किसी समझौते तक नहीं पहुंच सके।

पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सऊदी का भरोसा

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस अभियान की घोषणा से सऊदी नेता चौंक गए थे तो एक सऊदी सूत्र ने कहा, 'समस्या यह है कि हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं और सब कुछ रियल टाइम में हो रहा है।' उसी सूत्र ने आगे कहा कि सऊदी अरब अब भी पाकिस्तान की अगुवाई में चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का 'बहुत समर्थन' करता है, जिनका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करवाना है।

सहयोगियों के बीच तालमेल की कमी

वहीं, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने एनबीसी न्यूज को बताया कि 'क्षेत्रीय सहयोगियों को इस अभियान की जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट में शामिल एक पश्चिम एशियाई राजनयिक ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सार्वजनिक घोषणा करने के बाद ही अमेरिका ने ओमान के साथ समन्वय किया है। उस राजनयिक ने कहा, 'अमेरिका ने पहले घोषणा की और उसके बाद हमारे साथ बातचीत की।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bargi-dam-tragedy-why-life-jackets-failed-to-save-lives/183391

लाइफ जैकेट के बावजूद क्यों नहीं बची माँ-बेटे की जान?

Related to this topic: