अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर शुरू की जा सकती है।
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर शुरू की जा सकती है। दक्षिण फ्लोरिडा में विमान पर सवार होते समय संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई के मुद्दे पर विचार चल रहा है।
गलत व्यवहार पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जब उनसे फिर सैन्य कार्वाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'अगर उन्होंने गलत व्यवहार किया, उन्होंने बुरा किया तो हम विचार करेंगे। यह अभी संभावना है, हम अवश्य करेंगे। ट्रंप ने आगे कहा है कि उन्हें ईरान के साथ संभावित समझौते की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन अंतिम ‘शब्दावली’ का इंतजार है। इसके बाद ही वे कोई निर्णय लेंगे। सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने मुझे डील के कॉन्सेप्ट के बारे में बताया है। अब वे मुझे इसकी सटीक शब्दावली देंगे।'
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/centcom-commander-visits-uss-tripoli-in-arabian-sea/182208
यूएसएस त्रिपोली पर नौसैनिकों से मिले सेंटकाम कमांडर