वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (अमेरिका का स्थानीय समय) को दुनिया भर के सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्तक्षर किए। यह आदेश लगभग तत्काल प्रभावी हो गया।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (अमेरिका का स्थानीय समय) को दुनिया भर के सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्तक्षर किए। यह आदेश लगभग तत्काल प्रभावी हो गया। सोशल मीडिया 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा को साझा करते हुए ट्रंप ने कहा है कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि ओवल आफिस से सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ के आदेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं। यह लगभग तत्काल प्रभावी हो गया। ह्वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह तब तक प्रभावी रहेगा जब तक इसे निरस्त करने का नया आदेश नहीं आता। अधिकारी ने बताया की उम्मीद है कि सभी व्यापारिक सहयोगी अमेरिकी डील के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।
भारत पर टैरिफ घटकर 10%
एक अन्य समाचार के अनुसार, दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ लगाए गए टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध करार के बाद भारत को भी बड़ी राहत मिली है। इस टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य नियम के तहत तमाम देशों पर 10 फीसदी टैरिफ की घोषणा की। ऐसे में यह सवाल उठ रहा था कि भारत जैसे देश जो अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सहमति बना चुके हैं, उनके उत्पादों को इस नए टैरिफ में जगह मिलेगी या नहीं। लेकिन, कुछ ही देर बाद अमेरिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ट्रेड डील कर चुके या इस पर सहमति बना चुके तमाम देशों पर भी अब एक समान 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। इससे पहले ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पाद पर अमेरिका ने 18 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने ‘सीएनबीसी’ को स्पष्ट किया कि भारत पर टैरिफ दर 18 से घटकर 10 फीसदी हो गई है। यह ट्रंप के नए 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ की व्याख्या करता है। सीएनबीसी के संवाददाता एमॉन जावेर्स ने भारत समेत तमाम ट्रेड डील वाले देशों का 10 फीसदी टैरिफ पर विवरण दिया है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में लाल किला आतंकी अलर्ट
https://www.primenewsnetwork.in/state/terror-alert-at-red-fort-delhi/144840