प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप का ईरान को 15 दिन का अल्टीमेटम

ट्रंम ने ईरान को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

वॉशिंगटन। जंग के खतरे के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह 10 से 15 दिन के अंतर परमाणु डील कर ले, अन्यथा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी।

ट्रंम ने ईरान को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

Middle East Tensions |

वॉशिंगटन। जंग के खतरे के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह 10 से 15 दिन के अंतर परमाणु डील कर ले, अन्यथा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी।  उन्होंने एक तरह से ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ‘अंजाम बहुत बुरा होगा’।

ट्रंप ने ईरान को युद्ध चेतावनी

 ट्रंप के इस अल्टीमेटम के बाद मिडिल ईस्ट में हलचल मच गई है। खबर फैल गई है कि अमेरिका ने युद्ध के नगाड़े बजा दिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को गाजा पीस बोर्ड की मीटिंग के दौरान सीधे तौर पर तेहरान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर दुनिया को पता चल जाएगा कि ईरान के साथ कोई डील होगी या फिर युद्ध। ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो वाशिंगटन को एक कदम आगे बढ़ना पड़ेगा। रक्षा जानकारों के मुताबिक, इस ‘एक कदम’ का मतलब सीधे तौर पर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला है।

ट्रंप ने ईरान पर हमला का संकेत

ट्रंप का सीधा संदेश है कि ईरान को अपनी मिसाइलें और न्यूक्लियर फैसिलिटी पूरी तरह खत्म करना होगा, वरना अमेरिका अटैक करने के लिए तैयार खड़ा है। खुफिया रिपोर्टों और ‘द टेलीग्राफ’ के दावों के मुताबिक, अमेरिकी सेना को शनिवार तक ईरान पर हमला करने के लिए ‘ग्रीन सिग्नल’ मिल चुका है।

यह भी पढ़े: 5 साल पेट में रही सर्जिकल कैंची

https://www.primenewsnetwork.in/india/surgical-scissors-left-in-womans-stomach-for-5-years/144686

Related to this topic: