मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे नाटो देशों को लेकर बहुत क्षुब्ध हैं।
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे नाटो देशों को लेकर बहुत क्षुब्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया के इन देशों ने ईरान से युद्ध के दौरान उनके देश की मदद नहीं की।
यूरोप की सुरक्षा पर अमेरिका के भारी खर्च से नाराजगी
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूरोप को रूस से बचाव के लिए खरबों डालर खर्च करता है। उन्होंने कहा कि वे अब आ रहे हैं, लेकिन मैं नाटो से क्षुब्ध हूं। वे हमारे लिए वहां नहीं रहे। अब वे आना चाहते हैं लेकिन अब कोई वास्तविक खतरा नहीं है। हम नाटो को रूस से बचाने के लिए खरबों डालर खर्च करते हैं।
ट्रंप की नाटो के प्रति है पुरानी नाराजगी
'अल जजीरा' के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यकाल से ही ट्रंप की संगठन के प्रति तिरस्कार की भावना थी। यह स्पष्टत: दिख रहा है कि यूरोप रक्षा क्षेत्र पर ज्यादा खर्च करता है, उनका खतरा ग्रीनलैंड से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/will-throw-out-bangladeshi-infiltrators-from-across-india-amit-shah/157100
बंगाल सहित देश भर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर करेंगे बाहर: अमित शाह