प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईद से पहले लाखों में बिका भैंसा 'डोनाल्ड ट्रंप'

बांग्लादेश में ईद से पहले बिका 'डोनाल्ड ट्रंप' जैसा दिखने वाला सफेद भैंसा

राजधानी ढाका में आगामी ईद-उल-अजहा त्योहार से ठीक पहले कथित 'डोनाल्ड ट्रंप' की तरह दिखने वाला सफेद रंग का भैंसा बेच दिया गया है।

बांग्लादेश में ईद से पहले बिका डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाला सफेद भैंसा

Trump-Lookalike White Buffalo Sold Ahead of Eid in Dhaka |

ढाका (बांग्लादेश)। राजधानी ढाका में आगामी ईद-उल-अजहा त्योहार से ठीक पहले कथित 'डोनाल्ड ट्रंप' की तरह दिखने वाला सफेद रंग का भैंसा बेच दिया गया है। शहर के बाहरी इलाके नारायणगंज में यह भैंसा अपनी अनूठी हेयर स्टाइल के कारण सोशल मीडिया और स्थानीय न्यूज चैनलों में खुब वायरल हुआ था। लोगों का मानना है कि इसका चेहरा और हेयर स्टाइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी मिलती-जुलता है।

दुर्लभ प्रजाति और नाम के पीछे की कहानी

फार्म के मालिक जिया उद्दीन मैरदा के मुताबिक चार साल का यह भैंसा एक दुर्लभ एल्बिनो प्रजाति का है, जिसका रंग हल्का गुलाबी है और इसके सिर पर बालों का एक अनोखा गुच्छा है। मृधा ने इस भैंसे को दस महीने पहले राजशाही सिटी हाट से खरीदा था। मैरदा ने बताया कि इसके हेयर स्टाइल के कारण उनके छोटे भाई ने इसे 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम दिया था। इसके बाद यह वायरल हो गया और बहुत से लोग इसे देखने आने लगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक नाम है, जो उन्होंने स्नेह और प्यार के कारण इसे दिया था।

रबेया एग्रो फार्म का खास आकर्षण

बता दें कि रबेया एग्रो फार्म बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नारायणगंज जिला मुख्यालय में स्थित है। इस फार्म में ईद के दौरान कुर्बानी के लिए भैंसों और गायों को पाला जाता है। इन्हीं में से एक ऐसा भैंसा है जिसका चेहरा और हेयर स्टाइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी मिलता है। मैरदा ने बताया कि यह भैंसा 4 साल का है और एल्बिनो प्रजाति की नस्ल का है। भैंसे के गुलाबी रंगत के कारण इसके मालिक के छोटे भाई ने इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रख दिया। ऐसे यह सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: सिरोही में भरभराकर ढहा मिट्टी का टीला, जिंदा दफन हुए काम कर रहे दो मजदूर

Related to this topic: