राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को ह्वाइट हाउस करस्पांडेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी के दौरान सुरक्षा अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी खूब प्रशंसा की।
वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को ह्वाइट हाउस करस्पांडेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी के दौरान सुरक्षा अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी खूब प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने पेन्नसिल्वेनिया और फ्लोरिडा में उनकी हत्या के प्रयास को भी याद दिलाया।
गोलीबारी के बाद ट्रंप ने संदिग्ध और पहले हुए हमलों का किया जिक्र
गोलीबारी की इस घटना के बाद ब्रिफिंग रूम में उन्होंने घोषणा की कि गोली चलाने वाला कैलिफोर्निया का निवासी है। साथ में ट्रंप ने यह भी कहा कि वह बीमार है। कानून व्यवस्था की एजेंसियां और डीसी पुलिस ने मेयर से सिर्फ इतना कहा- आपने हमलावर को विभिन्न स्थितियों में देखा, लेकिन आपने देखा कि वह पूरी तरह स्तब्ध है और नियंत्रण में है। पिछले दो साल के कार्यकाल में यह पहली घटना नहीं है जब हम पर हमला हुआ। यह हत्या का प्रयास हो सकता था। दो साल से भी कम समय हुआ होगा जब पेन्नेसिल्वानिया के बटलर और उसके कुछ समय बाद फ्लोरिडा के पाम बीच पर ऐसा हुआ जब हम बिल्कुल करीब थे। ऐसा एक बार फिर हुआ। कानून व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों ने बहुत अच्छा काम किया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/parents-can-now-submit-offline-forms-under-rte/179417
आरटीई के तहत अब ऑफलाइन फॉर्म भी दाखिल कर सकेंगे अभिभावक