प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोर्ट की मुहर न लगी तो टैरिफ के बदले...

ट्रंप के टैरिफ पर कानूनी तलवार: सुप्रीम कोर्ट में मामला खारिज हुआ तो ट्रंप लाएंगे दूसरा कर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी 'सनक' में परेशान दुनिया की बांहें मरोड़ने की कोशिश कर रहे है तो दूसरी तरफ उनके टैरिफ की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।

ट्रंप के टैरिफ पर कानूनी तलवार सुप्रीम कोर्ट में मामला खारिज हुआ तो ट्रंप लाएंगे दूसरा कर

फाइल फोटो |

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी 'सनक' में परेशान दुनिया की बांहें मरोड़ने की कोशिश कर रहे है तो दूसरी तरफ उनके टैरिफ की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को वैध नहीं माना गया तो वैसी स्थिति में क्या एक आपातकालीन नियम लागू करने पर विचार कर सकते हैं जो उनके अधिकतर टैरिफ का आधार है?

ट्रंप को सुझाए गए हैं कई विकल्प

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिशन ग्रीर ने 'न्यूयार्क टाइम्स' से कहा कि टैरिफ का मामला खारिज होता है तो ट्रंप उसके स्थान कर दूसरा टैरिफ ला सकते हैं। ग्रीर ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट इस टैरिफ के पक्ष में फैसला नहीं देता तो प्रशासन अगले ही दिन ऐसे ही टैरिफ के लिए प्रशासन प्रयास शुरू कर देगा।  ग्रीर ने बताया कि ट्रंप को कई विकल्प सुझाए गए हैं। टैरिफ वास्तव में व्यापार नीति के तहत लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/ishan-kishan-to-bat-at-no-3-in-t20-against-new-zealand-confirms-sky/105691

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में नंबर 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, SKY ने की पुष्टि

Related to this topic: