प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रम्प बयान से कच्चा तेल 10% गिरा

ट्रम्प के बयान से क्रूड बाजार में नर्मी, कच्चे तेल की कीमत में 10 प्रतिशत की गिरावट

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद क्रूड ऑयल की कीमत कमी, अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला है।

ट्रम्प के बयान से क्रूड बाजार में नर्मी कच्चे तेल की कीमत में 10 प्रतिशत की गिरावट

Fuel Prices India |

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद क्रूड ऑयल की कीमत कमी, अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला है।

5 दिन तक हमला नहीं करेगा अमेरिका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ने ईरान के तेल भंडारों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर अगले 5 दिनों तक किसी तरह का कोई हमला नहीं करने का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में शुरुआती बढ़त न सिर्फ खत्म हो गई, बल्कि इसमें लोअर सर्किट भी लग गया।

वायदा बाजार में 10% तक गिरा कच्चा तेल

सोमवार को, ट्रंप के बयान के बाद वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,431 रुपये प्रति बैरल पर आ गई। बाजार सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

WTI और ब्रेंट दोनों में भारी गिरावट

क्रूड ऑयल WTI 9 फीसदी या 8.76 डॉलर की गिरावट के साथ 89.47 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट ऑयल इस समय 8.97 फीसदी या 9.16 डॉलर की गिरावट के साथ 97.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। जबकि सोमवार सुबह कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई थीं।

ट्रंप का दावा—बातचीत से कम होगा तनाव

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के 24वें दिन दावा किया कि अमेरिकी सेना के लिए एक ऑर्डर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका अगले 5 दिन तक ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी शेयर की है।

ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा

हालांकि ईरान की ओर से इस बात का खंडन किया गया है। ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ट्रंप और अमेरिका एक बार फिर पीछे हट गए हैं।'

फिलहाल सीजफायर जैसे हालात

फिलहाल 5 दिनों के लिए ‘सीजफायर’ जैसी स्थिति है। अगर यह बातचीत सफल रहती है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और शेयर बाजार में और भी सुधार देखने को मिल सकता है।

भारत पर भी दिखेगा असर

ट्रंप और ईरान के बयानों का क्रूड बाजार में सकारात्मक प्रभाव हुआ है और कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमत में आई कमी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: शेयर बाजार में 'ब्लैक मंडे'

https://www.primenewsnetwork.in/business/markets-crash-amid-west-asia-tensions-and-oil-price-surge/151174

Related to this topic: