प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्रीनलैंड पर ट्रंप की पुरानी 'नजर'

ट्रंप ने फिर अलापा ग्रीनलैंड का राग, नाटो देशों पर साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अस्थाई युद्धविराम के बाद अपना ध्यान एक बार फिर ग्रीनलैंड पर कब्जे पर केंद्रित कर दिया है।

ट्रंप ने फिर अलापा ग्रीनलैंड का राग नाटो देशों पर साधा निशाना

फाइल फोटो |

वाशिंगटन (अमेरिका)। लगता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अस्थाई युद्धविराम के बाद अपना ध्यान एक बार फिर ग्रीनलैंड पर कब्जे पर केंद्रित कर दिया है। इसके साथ ही ईरान से युद्ध के दौरान सहयोग न करने पर नाटो देशों को कोसा है। 'ट्रूथ सोशल' पर अपने पोस्ट में  ट्रंप ने नाटो देशों की खिंचाई करते हुए कहा कि जरूरत के समय उन्होंने अमेरिका का साथ नहीं दिया। उन्होंने नाटो देशों को ग्रीन लैंड की याद दिलाते हुए इस आर्कटिक क्षेत्र के प्रति फिर अपनी दिलचस्पी का संकेत दिया।

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को बताया अहम रणनीतिक क्षेत्र

ट्रंप ने कहा- 'जब जरूरत थी तब नाटो साथ नहीं था। फिर जरूरत पड़ने पर वह साथ नहीं होगा। ग्रीनलैंड को याद करिए वह बड़ा, लचर ढंग से संचालित बर्फ का टुकड़ा है।' ट्रंप ने पहले ग्रीनलैंड को अपने अधिकार में लेने की धमकी दी थी। ग्रीनलैंड, जो डेनमार्क के अधीन एक स्वायत्त क्षेत्र है। वह लंबे समय से अमेरिका की रणनीतिक नजर में रहा है। ट्रंप पहले भी इस क्षेत्र को खरीदने या नियंत्रण में लेने की बात कह चुके हैं। ग्रीनलैंड की भौगोलिक स्थिति और खनिज संसाधन इसे वैश्विक राजनीति में महत्वपूर्ण बनाते हैं, खासकर रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-vows-us-military-presence-around-iran/155969

ईरान के आसपास अमेरिकी सैन्य तैयारी बनी रहेगी: ट्रंप

Related to this topic: